मुंबई : गिरा निर्माणाधीन ब्रिज का बड़ा हिस्सा, कोई जनहानि नहीं, जान बचाने कोई नाले में कूदा तो कुछ रॉड पकड़ लटके

By: Ankur Fri, 17 Sept 2021 7:16:36

मुंबई : गिरा निर्माणाधीन ब्रिज का बड़ा हिस्सा, कोई जनहानि नहीं, जान बचाने कोई नाले में कूदा तो कुछ रॉड पकड़ लटके

शुक्रवार सुबह मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा ढ़हने से हडकंप मच गया। घटना सुबह करीब 4:30 बजे के आसपास हुई। हादसे के दौरान ब्रिज पर 24 लोग काम कर रहे थे और इसमें से 21 मजदूर, दो इंजीनियर और एक सुपरवाइजर शामिल था। ब्रिज को गिरता देख सभी ने अपनी जान बचाने का प्रयास किया और इसके लिए कुछ पास के नाले में कूद गए तो कुछ रॉड पकड़ लटक गए। मौके पर पहुंचे जोन 8 के DCP मंजुनाथ सिंगे ने कहा कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे की वजह अभी क्लियर नहीं है। इंटर्नल जांच शुरू कर दी गई है। सभी घायलों को वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस पुल के जरिए MTNL कॉर्नर को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स से जोड़ा जा रहा है। इस ब्रिज के निर्माण के बाद से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स तक आने वाले रास्ते पर ट्रैफिक कम होने की संभावना थी। हालांकि, शुरू होने से पहले ही इसके गिरने के बाद अब विपक्ष को फिर से सरकार को घेरने का बड़ा मौका मिल गया है। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कुछ देर के प्रयास के बाद सभी को सही नाले से बाहर निकाल लिया हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, जिस दौरान दुर्घटना हुई ब्रिज पर काम जारी था। इस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोग ब्रिज के ऊपर ही काम कर रहे थे। ऊंचाई से गिरने के कारण ही ये सभी घायल हुए हैं।

ये भी पढ़े :

# उत्तराखंड में 21 सितंबर से खोल दिए जाएंगे सभी स्कूल, लगेगी एक से पांचवीं तक की कक्षा

# AIIMS के आने से बिलासपुर की मिट्टी बनी सोना, आसमान छू रहे जमीनों के दाम

# पुलवामा में मिली सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, बरामद की हथियारों की खेप

# हिसार : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेसियों ने सचिवालय के बाहर तले पकौड़े, किया सांकेतिक प्रदर्शन

# बाल दोगुनी तेजी से लगेंगे बढ़ने, इस तेल की मदद से; बनाने का तरीका

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com